विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई रूट पर बस परिचालन के प्रस्ताव पर हर्ष

By Edited By:
Published: Wed, 08 Jun 2016 10:46 PM (IST)

मधुबनी। बिहार राज्य परिवहन निगम की बसों का परिचालन मधुबनी-रैयाम-बलिया-छोटाईपट्टी-तारसराय

News Article Hero Image

मधुबनी। बिहार राज्य परिवहन निगम की बसों का परिचालन मधुबनी-रैयाम-बलिया-छोटाईपट्टी-तारसराय-दरभंगा पथ पर होने की संभावना से इस पथ से जुड़े लोगों में काफी हर्ष है। उक्त रूट पर निगम की बसों का परिचालन किए जाने हेतु परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। परिवहन विभाग द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकृत किए जाने के बाद उक्त नई रूट पर निगम की बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि उक्त रूट पर बिहार राज्य परिवहन निगम की बसों का परिचालन करने के लिए छतवन गांव निवासी मो. आसिफ एकबाल, मो. मोमिन आजम, प्रकाश कुमार ¨सह, मो. वहीदुर रहमान, आफताब आलम, विशाल कुमार झा आदि ने संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन मुख्यमंत्री से लेकर संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा था। इस संयुक्त आवेदन के माध्यम से जनहित में मधुबनी-रैयाम-बलिया-छोटाईपट्टी-तारसराय-दरभंगा रूट पर निगम की बसों का परिचालन कराने का अनुरोध किया गया था। अब उक्त रूट पर निगम की बसों का परिचालन करने हेतु स्वीकृति के लिए विभाग को प्रस्ताव भेज दिए जाने पर उक्त लोगों ने हर्ष जताया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही उक्त रूट पर निगम की बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इससे इस रूट से जुड़े आमलोगों को यातायात में सुविधा मिल जाएगी। उक्त लोगों ने अपनी मांग को पूरी होते देख हर्ष जताया है।