सवर्ण आरक्षण भाजपा का नया चुनावी जुमला: डॉ शकील
कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में देश ने तरक्की की। कांग्रेस ने मनरेगा व खाद्य सुरक्षा योजना लाकर तथा आदिवासियों, दलितों तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण देकर उन्हें सत्ता व सदन में भागीदारी देने का काम किया।
मधुबनी। कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में देश ने तरक्की की। कांग्रेस ने मनरेगा व खाद्य सुरक्षा योजना लाकर तथा आदिवासियों, दलितों तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण देकर उन्हें सत्ता व सदन में भागीदारी देने का काम किया। लेकिन, नरेंद्र मोदी सरकार ने सवर्ण आरक्षण का मसला कर समाज को एक बार फिर छलने का काम किया है। यह बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद ने कही। वे स्थानीय नरकटिया चौक स्थित भगवती स्थान परिसर में प्रखंड कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार झा की अध्यक्षता व जिला पार्षद शुभंकर झा के संचालन में आयोजित सम्मेलन का शुभारम्भ पूर्व प्रत्याशी सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामइकबाल पासवान व जिला महासचिव कपिलदेव झा समेत अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक भावना झा समेत मंचस्थ सभी नेताओं को पाग-दोपटा से सम्मानित कर किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि सवर्ण आरक्षण भाजपा का नया चुनावी जुमला है। उक्त नेताओं ने कार्यकर्ताओं से तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित जनाकांक्षा रैली को सफल बनाये जाने की अपील की। सम्मेलन को पूर्व प्रत्याशी रामइकबाल पासवान, कांग्रेस नेत्री विनीता रंजन, जिलाध्यक्ष शीतलाम्बर झा, अमानुल्ला खान, पूर्व प्रमुख राजकुमार धिरासरिया व दीपक ¨सह, मो जहीर, समरजीत ¨सह, पवन यादव, शिवचरण यादव, पप्पू यादव, कालिका प्रसाद ¨सह, मनोहर झा ने भी संबोधित किया।