विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: बहन की शादी के नाम पर ठग लिए पांच लाख... प्रेम प्रसंग में धोखा खाई बांग्लादेशी महिला पहुंच गई जयनगर, फिर...

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
Published: Tue, 16 Jan 2024 02:47 PM (IST)

प्रेम प्रसंग में ठगी का शिकार पीड़ित बांग्लादेशी महिला मधुबनी के जयनगर थाने में पुलिस के पास पहुंच गई। आरोपी ...और पढ़ें

प्रेम प्रसंग में धोखा खाई बंग्लादेशी महिला पहुंची जयनगर
प्रेम प्रसंग में धोखा खाई बंग्लादेशी महिला पहुंची जयनगर

जयनगर (मधुबनी)। बिहार में  प्रेम प्रसंग में ठगी का शिकार पीड़ित बांग्लादेशी महिला मधुबनी के जयनगर थाना पुलिस के शरण में आयी है। युवक जयनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी मो मुसतकीम बताया गया है। आरोपी युवक जॉर्डन में शादी का झांसा देकर अपनी बहन की शादी के नाम पर पांच लाख रुपये बंग्लादेशी महिला से खाते में मंगाया। उसके बाद से उससे बात करना बंद कर दिया।

दोनों पहले जॉर्डन में साथ काम करते थे। वहीं से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में दोनों अपने अपने देश लौट आये। बाद में फिर दोनों दिल्ली में मिले और एक माह तक साथ रहे। जयनगर के युवक ने उसे शादी करने की बात कही थी। दिल्ली में साथ रहने के बाद फिर महिला बांग्लादेश लौट गई थी।

पुलिस ने नहीं की कोई मदद

इस दौरान जयनगर के युवक ने महिला से पांच लाख रुपये बहन की शादी के नाम पर मंगवाए थे। महिला का आरोप है कि पिछले साल भी वह आठ जनवरी को आई थी, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की।

महिला सोमवार को फिर जयनगर पहुंची। मंगलवार सुबह थाना गई, लेकिन पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। पीड़ित महिला को थाना से बाहर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें-

Karpuri Thakur Jayanti: कर्पूरी ठाकुर तो सिर्फ बहाना है! लालू-नीतीश का असली टारगेट तो ये है

आज खत्म हो सकती RJD के इस MLC की सदस्यता, विधान परिषद के सभापति को लिखा गया पत्र; ये है कारण