विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में सरसिब गांव में तड़के घुसे चोर: महिला को हाथ-पैर बांधकर पीटा, आधे घंटे में पार किया लाखों का सामान 

Published: Sun, 23 Aug 2026 11:31 AM (IST)

बेनीपट्टी के सरसिब गांव में रविवार सुबह चार बदमाशों ने शिवचंद्र झा के घर में घुसकर 60 वर्षीय फूलदाई देवी ...और पढ़ें

मधुबनी में सुबह-सुबह चोरी। फोटो जागरण

मधुबनी में सुबह-सुबह चोरी। फोटो जागरण

HighLights

  1. बेनीपट्टी के सरसिब गांव में घर में डकैती।

  2. 60 वर्षीय महिला फूलदाई देवी को बांधकर पीटा गया।

  3. बदमाश आभूषण और नकदी लूटकर फरार हुए।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। ृबेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सरसिब गांव में रविवार सुबह करीब 3 बजे चार बदमाशों ने शिवचंद्र झा के घर में छत के रास्ते घुसकर उनकी 60 वर्षीय पत्नी फूलदाई देवी (60) को बांधकर मारा पीटा और डकैती की घटना को अंजाम दिया।

घायल महिला के अनुसार, उनके पति शिवचंद्र झा छत पर बने कमरे में सो रहे थे। लड़के करीब 3 बजे चार की संख्या में बदमाश छत की सीढ़ियों से घर में प्रवेश कर गए। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर हाथ-पैर बांध दिया।

दो बदमाश के पास पिस्तौल थी और दो ने लोहे के रॉड ले रखा था। करीब आधा घंटा तक बदमाशों ने लूटपाट की। घर में रखे आभूषण और करीब 4 हजार नकद ले गए।

अपराधियों के जाने के बाद शिवचंद्र झा ने 112 को सूचित किया। इसके बाद ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, डीएसपी अंकुर कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे।

घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घायल महिला ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

शिवचंद्र झा किसान हैं। उनकी बेटी चंदा की शादी करीब आठ माह पहले हुई थी। वह मधुश्रवणी में मायके आई हुई थी। छत पर दो कमरे में से एक में वह भी सोई हुई थी। साथ में एक बच्चा भी था। डायल 112 को ग्रामीण ओम प्रकाश ने सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें- अपराध‍ियों ने थाने के गेट पर की फायर‍िंग तो पटना पुलिस ने द‍ि‍खाया दम, 12 क‍िमी पीछा कर 3 को दबोचा