प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को कर दिया चारों खाने चित्त
मधुबनी। भारत के माथे पर अनुच्छेद 370 और 35ए काला धब्बा था। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अि
मधुबनी। भारत के माथे पर अनुच्छेद 370 और 35ए काला धब्बा था। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस कलंक को हटाने का काम किया है। आमलोगों को इससे अवगत कराने के लिए भाजपा जनजागरण अभियान चला रही है। ये बातें मधुबनी के भाजपा सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा, आजादी के बाद नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ऐतिहासिक सत्र चला। इसमें कई महत्वपूर्ण बिल पास हुए। देश की जनता चाहती थी कि कश्मीर से अनुच्छेछ 370 हटे। मगर, किसी ने हटाने की कोशिश नहीं की। मगर, भाजपा सरकार ने एक झटके में भारत के माथे पर लगे कलंक को समाप्त कर दिया। आज खुशी हो रही है कि लोग उत्साह के साथ पीएम के कार्यो की तारीफ करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पूरे देश में अबतक 18 करोड़ भाजपा के नये सदस्य बने हैं। इसमें मधुबनी जिला प्रथम स्थान पर रहेगा। पीएम मोदी ने अखंड भारत के परिकल्पना को साकार करने का काम किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ में पाक अधिकृत कश्मीर को खाली करने के लिए भारत ने नोटिस दिया है। पीएम ने विश्व पटल पर पाकिस्तान को चारों खाने चित्त कर दिया है। उन्होंने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का होने की बात कहते थे। मगर, नरेंद्र मोदी की सरकार में देश के संसाधन पर पहला हक गरीब, किसान और मजदूरों का है। बाढ़ व सुखाड़ से स्थाई निदान की उठाई बात
सांसद ने कहा कि बेनीपट्टी, हरलाखी एवं बिस्फी को रेलवे से जोड़ने को लेकर रेल मंत्री से बात कर पत्र भेजा है। क्षेत्र में बाढ़ व सुखाड़ के स्थायी निदान एवं किसानों की समस्याओं को लेकर लोकसभा में बात रखी है। सरकार किसानों के उत्थान व विकास एवं गरीबों के कल्याण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने कहा कि एक से 30 सितंबर तक भाजपा के जनजागरण अभियान का हरलाखी विधानसभा के सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान से शुभारंभ किया गया है। इका संयोजक अजय भगत को बनाया गया है। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, संजय सिंह, डॉ. बागिशकांत झा, शंभू झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।