बाबूबरही क्षेत्र की सभी नदियां उफनाई, गांवों में फैलने लगा बाढ़ का पानी
मधुबनी। नेपाल के जलअधिग्रहण क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न नदियां उफना गई है।
मधुबनी। नेपाल के जलअधिग्रहण क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न नदियां उफना गई है। तटबंध के अंदर की कमला,बलान व सोनी नदी उछल गई है। यह पानी फैलकर विभिन्न गांवों की ओर प्रवेश करना प्रारंभ कर दिया है। नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। बेला,बक्साही,मधवापुर,बिठौनी,रजवाडा,पकरियाटोल,तिरहुता,बलानसेर आदि कई गांव का संपर्क मुख्य सडक से बाधित हो रहा है। गत वर्ष की बाढ के रौद्र रूप को याद कर इस गांव के लोग भयभीत हैं। हलांकि महिनों पूर्व से बाढ की तैयारी में ये लोग जुट जाते हैं। फिर भी माल मवेशियों को चारे का लाले पड़ जाते हैं। घर में पानी घूसने से बच्चे व बूढे का जीवन दुश्वार होता है। पहाडी क्षेत्र से आए सांपों का प्रकोप बढ़ जाता है। शौच आदि में भी कठिनाई उत्पन्न होती है। इधर,सुगरबे सहित अन्य उपवितरणी में भी पानी बढ़ने का समाचार है। कई इलाकों में फसलें डूब गई हैं।