Move to Jagran APP

पंचायत स्तर पर होंगे कृषि कार्यालय : मंत्री

आजादी की लड़ाई में प्राणों की आहूति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 12:32 AM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 12:32 AM (IST)
पंचायत स्तर पर होंगे कृषि कार्यालय : मंत्री
पंचायत स्तर पर होंगे कृषि कार्यालय : मंत्री

मधुबनी । आजादी की लड़ाई में प्राणों की आहूति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं। कृषि पर निर्भर बिहार में पंचायत स्तर पर कृषि कार्यालय खोले जाएंगे। जैविक खेती को बढ़ावा के लिए जैविक ग्राम के लक्ष्य को हासिल किया जा रहा है। मधुबनी जिले की पहचान के रूप में पान, मखाना, मछली के उत्पादन को बढ़ावा देने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस केन्द्र परिसर में झंडोत्तोलन बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय ध्वज की सलामी उपरांत आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद सैनिकों को नमन करते हुए मंत्री श्री कुमार ने कहा कि बिहार से हरित क्रांति की शुरूआत हो चुकी हैं। कृषि के क्षेत्र में विकास के लिए कृषि रोड मैप बनाया गया है। केंद्र सरकार वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सूबे में सुशासन को बहाल रखने के लिए नीतीश सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। मधुबनी पेंटिग हमारा गौरव रहा है। मधुबनी पें¨टग के विकास को बढावा दिया जा रहा है। शहर के कोतवाली चौक से स्टेशन तक दिवालों पर मधुबनी पें¨टग कराया गया है। मधुबनी पे¨टग से संवारने के बाद देश भर में मधुबनी स्टेशन का गौरव बढ़ा है। केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर लोगों के आर्थिक विकास की गति को सुनिश्चित कर रही है। वर्ष 2022 तक देश के सभी गरीबों को शौचालय सहित घर मुहैया कराने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बेघरों को घर का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर मंत्री द्वारा मानव श्रृंखला में उल्लेखनीय योगदान के लिए डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसपी दीपक बरनवाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं स्वतंत्रता सेनानी श्रीकंठ झा को सम्मानित किया गया। समारोह में डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसपी दीपक बरनवाल, डीडीसी अजय कुमार ¨सह, सदर एसडीओ सुनील कुमार ¨सह, सांसद वीरेन्द्र चौधरी, विधायक समीर कुमार महासेठ, जिप अध्यक्ष शीला मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, जिप सदस्य विक्रमशीला देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह का संचालन रामसेवक ठाकुर ने की। इसके बाद समाहरणालय परिसर में डीएम शीर्षत कपिल अशोक, डीआरडीए परिसर में डीडीसी अजय कुमार ¨सह, रेडक्रास में डीएम, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सुनील कुमार ¨सह, जिप कार्यालय में जिप अध्यक्ष शीला मंडल, रहिका सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक परिसर में अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। नगर थाना में थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय, नप कार्यालय पर मुख्य पार्षद सुनैना देवी द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी जटांशंकर झा, नगर नगर अभियंता ज्योतिश्वर शिवम, उपमुख्य पार्षद वारिस अंसारी, समाजसेवी निर्मल राय, अरुण राय, मनीष ¨सह सहित अन्य मौजूद थे। इससे पूर्व न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत गाए गए तथा मिठाई वितरित की गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.