Move to Jagran APP

प्रशासन ने की महथौर कब्रिस्तान विवाद सुलझाने की पहल

बासोपट्टी प्रखंड के महथौर स्थित एक कब्रिस्तान को लेकर तनाव व विवाद पर विराम लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने दोनों समुदायों के लोगों के साथ प्रखंड मुख्यालय में संयुक्त बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 10:35 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 10:35 PM (IST)
प्रशासन ने की महथौर कब्रिस्तान विवाद सुलझाने की पहल

मधुबनी। बासोपट्टी प्रखंड के महथौर स्थित एक कब्रिस्तान को लेकर तनाव व विवाद पर विराम लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने दोनों समुदायों के लोगों के साथ प्रखंड मुख्यालय में संयुक्त बैठक की। महथौर स्थित एक विवादित कब्रिस्तान में कथिततौर पर पुराने कब्र में असमाजिक तत्तवों द्वारा आग लगा देने से उत्पन्न तनाव को समाप्त करने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर दोनों समुदाय के बीच बैठक की गई। बैठक में उपस्थित एसडीओ, एसडीपीओ ने दोनों समुदाय का पक्ष सुनकर गांव में तनाव को दूर करने का अनुरोध किया।

loksabha election banner

हालांकि तनाव को देखते हुए उक्त विवादित कब्रिस्तान स्थल पर कई दिनों से पुलिस कैंप कर रही है। इंस्पेक्टर योगेंद्र रविदास के साथ बासोपट्टी थाना पुलिस ने पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया था। उक्त विवादित स्थल को एक पक्ष अपना कब्रिस्तान मानकर शव को दफनाते आ रहे है। वहीं दूसरे पक्षों द्वारा उसी भू-भाग के अन्य हिस्से को खेल मैदान व पर्चा कटाकर अपना दावा कर रहे हैं। इस भाग पर बच्चे क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। करीब साढ़े तीन बीघा जमीन पर यह विवाद बताया जा रहा है। पुराने कब्र में आग लगाने की घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया था। सूचना मिलते हीं बासोपट्टी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों समुदायों के बीच एक बैठक तय किया था। इसी मामले को लेकर प्रशासन ने दोनों समुदायों से शांति व्यवस्था कायम रखने का अनुरोध किया है। डीएसपी ने कहा कि असमाजिक तत्व के लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है। प्रशासन दोनों समुदाय के लोगों से जमीन संबंधित कागजात मांगा है। बैठक में जयनगर के एसडीओ शंकर शरण ओमी, डीएसपी सुमित कुमार, इंस्पेक्टर योगेंद्र रविदास, थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह, बीडीओ मनीष कुमार ¨सह, सीओ सुमन सहाय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.