विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी के कटैया चौक पर अचानक भड़की आग, स्पेयर पार्ट्स की दुकान में सबकुछ जलकर राख

By Brijmohan mishraEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 20 Oct 2026 05:46 PM (IST)

मधुबनी के कटैया चौक पर सतीश ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दस लाख से ...और पढ़ें

अगलगी की घटना में सामान जलकर राख।

अगलगी की घटना में सामान जलकर राख।

HighLights

  1. कटैया चौक पर सतीश ऑटो स्पेयर पार्ट्स दुकान में आग लगी।

  2. आग से व्यवसायी को दस लाख रुपये से अधिक की क्षति।

  3. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, बासोपट्टी (मधुबनी)। दोपहर का वक्त था। कटैया चौक पर सबकुछ सामान्य चल रहा था, तभी सतीश ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में रखे स्पेयर पार्ट्स और कीमती सामान धू-धूकर जलने लगे।

आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों के सामने उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं।

अग्निशमन दल जब मौके पर पहुंचा, तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था। इस अग्निकांड में व्यवसायी को दस लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।

दोपहर एक बजे अचानक लगी आग

घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के कटैया चौक स्थित सतीश ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे सामान को बचाने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई।

madhubani news (1)

अग्निशमन दल ने पाया काबू

दुकान से आग की ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

दस लाख से अधिक की क्षति

पीड़ित व्यवसायी सतीश कुमार यादव के अनुसार, अग्निकांड में दस लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे स्पेयर पार्ट्स सहित अन्य कीमती सामान जल गए। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

स्थानीय लोगों ने बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि आसपास की अन्य दुकानें और आवास आग की चपेट में आने से बच गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर प्रमुख प्रतिनिधि बीरेंद्र यादव, सीताशरण यादव सहित कई समाजसेवी भी पहुंचे और पीड़ित व्यवसायी को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में ईमानदारी की मिसाल बने सिराजुल, चालक की ईमानदारी ने जीत लिया सबका दिल