Move to Jagran APP

चार पहिया वाहन से 2850 बोतल शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार

चार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनचार पहिया वाहनअअअअ

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 11:17 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 06:15 AM (IST)
चार पहिया वाहन से 2850 बोतल शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार
चार पहिया वाहन से 2850 बोतल शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार

मधुबनी। नेपाल-भारत सीमा पर तैनात एसएसबी कैंप बिहारी के जवानों ने सोमवार सुबह विशेष गश्ती के दौरान नेपाली शराब से लदी चार पहिया वाहन जब्त की। इसमें 2850 बोतल शराब लदी थी। वाहन में सवार चालक समेत दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पकड़े गए धंधेबाजों की पहचान दरभंगा जिला के रूबेला गंज निवासी चालक सोनू मंडल एवं मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव निवासी राजा मुखिया के रूप में की गई है। कैंप प्रभारी सब इंस्पेक्टर मदन सिंह ने बताया कि जवानों ने विशेष गश्ती के दौरान सीमा पर तीन किमी अंदर बिहारी गांव के पास एक चार पहिया वाहन को तेजी से नेपाल की ओर से आते देखा। जवानों ने गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी से 26 कार्टन व बोरी से 2850 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब जब्त की। जयनगर में 390 बोतल शराब जब्त, एक गिरफ्तार

loksabha election banner

जयनगर (मधुबनी), संस : थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक शराब तस्कर को तस्करी के 390 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर की दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। तीन शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। सअनि संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार की रात दस बजे दो मोटरसाइकिल पर शराब लेकर जा रहे शराब तस्करों का पीछा किया गया। तस्कर फरदाही गांव के एक बगीचे के समीप शराब लदी दोनों मोटरसाइकिल को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने एक शराब तस्कर को पीछा कर दबोचा। थानाध्यक्ष एसएन सारंग ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.