न्यायादेश को राज्य में लागू नही करना शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़
मधुबनी। बिहार प्रदेश नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यसमिति की बैठक संघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष
मधुबनी। बिहार प्रदेश नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यसमिति की बैठक संघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री कहते है कि न्याय के साथ बिहार के लोगों का विकास किया जाएगा। उच्च न्यायालय के पारित न्यायादेश समान काम के बदले समान वेतन एतिहासिक न्यायिक निर्णय है। उस न्यायादेश को राज्य में लागू नही करना शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रधान सचिव नवीन कुमार झा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के न्यायोचित अधिकार से वंचित करना असंवैधानिक है। मुख्यमंत्री के आगमन पर संघ के द्वारा शिक्षकों के मांग पत्र को उन्हे सौंपा जाएगा। बैठक में प्रवक्ता फरमान अली मंसूरी, महासचिव प्रदीप कुमार, मोतीउर रहमान, शोभा कांत ¨सह, गणेश दास, प्रभात कुमार झा, कृष्ण भूषण यादव, मुनेश्वर पासवान, राजेश कुमार झा आदि थे।