Move to Jagran APP

अपनों के बीच पहुंचे 14 सौ प्रवासी

मधुबनी। लॉकडाउन के कारण दूसरे प्रदेशों में फंसे 1400 प्रवासी कामगारों को लेकर शुक्रवार को भी एक विशेष श्रमिक ट्रेन मधुबनी पहुंची। यह करीब 12 घंटे विलंब से पहुंची। इस ट्रेन को गुरुवार की शाम सात बजे ही मधुबनी स्टेशन पर पहुंच जाना चाहिए था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 10:10 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 06:08 AM (IST)
अपनों के बीच पहुंचे 14 सौ प्रवासी
अपनों के बीच पहुंचे 14 सौ प्रवासी

मधुबनी। लॉकडाउन के कारण दूसरे प्रदेशों में फंसे 1,400 प्रवासी कामगारों को लेकर शुक्रवार को भी एक विशेष श्रमिक ट्रेन मधुबनी पहुंची। यह करीब 12 घंटे विलंब से पहुंची। इस ट्रेन को गुरुवार की शाम सात बजे ही मधुबनी स्टेशन पर पहुंच जाना चाहिए था। लेकिन, शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे पहले गुरुग्राम से भी 1,600 प्रवासी श्रमिकों को लेकर गुरुवार को विशेष ट्रेन पहुंची थी। इसमें मधुबनी जिले के 668 प्रवासी शामिल थे।

loksabha election banner

आज पहुंची ट्रेन में मधुबनी जिला समेत सहरसा, कटिहार, बांका, भागलपुर, पूíणया, समस्तीपुर, सुपौल एवं किशनगंज जिलों के प्रवासी शामिल हैं। मधुबनी के प्रवासियों को प्रखंड मुख्यालय स्थित क्वारंटाइन कैंपों में पहुंचाया गया। वहीं अन्य जिले के प्रवासियों को उनके जिले में पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने 50 सैनिटाइज बसों की व्यवस्था की थी। मधुबनी पहुंचने वाले प्रवासियों के स्क्रीनिग के लिए चिकित्सकों का दल पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। प्रवासियों के पंजीयन एवं उनकी स्क्रीनिग के बाद खाने के पैकेट, पानी का बोतल, मास्क, साबुन आदि के किट वितरित किए गए। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा गया। जिला के प्रवासियों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहना होगा। इस दौरान उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाती रहेगी। अगर किसी में कोरोना का कोई लक्षण पाया जाएगा तो उन्हें वहां से कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर जांच के लिए सैंपल भी लिया जाएगा। क्वारंटाइन कैंप में रहने वाले प्रवासियों को डिग्निटी किट भी उपलब्ध कराया जाएगा। रहने एवं खाने की मुफ्त व्यवस्था है। शारीरिक एवं मानसिक रुप से तंदरुस्त रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए क्वारंटाइन कैंप में रहने वालों को योगाभ्यास एवं व्यायाम कराने की भी योजना है। इसके लिए प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न प्रखंड क्वारंटाइन कैंपों में की जा रही है। दूसरे जिले के प्रवासियों को सैनिटाइज बस से उसे अपने जिले में पहुंचाया गया। शुक्रवार को विशेष ट्रेन से आए प्रवासियों की आगवानी रेलवे सटेशन पर डीडीसी अजय कुमार सिंह, डीटीओ सुशील कुमार, सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ कामिनीबाला, डीपीआरओ शैलेन्द्र कुमार, जिला आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी बुद्ध प्रकाश आदि ने की।

गौरतलब है कि शुक्रवार की ही रात दो बजे चंडीगढ़ से तथा शनिवार को तड़के पौने चार बजे महाराष्ट्र के ठाणे से भी विशेष ट्रेन के मधुबनी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का शिड्यूल निर्धारित है। अगर अपने निर्धारित समय पर यह ट्रेन मधुबनी पहुंचने में सफल होगी तो यह समाचार पढ़ने तक उक्त दोनों ट्रेन भी मधुबनी पहुंच चुकी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.