संगठन विस्तार कर लिया आदोलन का निर्णय
मधुबनी। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई की बैठक अध्यक्ष रूकमिणी रमण मिश्र की अ
मधुबनी। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई की बैठक अध्यक्ष रूकमिणी रमण मिश्र की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय सहरदई में मंगलवार को संपन्न हुआ। संघ के सचिव मो. मुजिबूर रहमान के संचालन में संपन्न इस बैठक में कई बिन्दुओं पर विचार-विमर्स कर बिहार सरकार द्वारा 10 जुलाई तक नियोजित मानदेय नहीं दिए जाने की स्थिति में 11 जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया। इसके बाद बैठक में संगठन के पुराने पदाधिकारियों को पद पर बने रहने का निर्णय लेते हुए संगठन के 38 पदों पर विभिन्न शिक्षकों को मनोनित कर संगठन का विस्तार किया गया। इसके तहत जिला प्रतिनिधि के रूप में सुभाष कुमार, श्याम दास, विजय कुमार एलएनटी और विसमिता कुमारी का चयन किया गया। जबकि राज्य प्रतिनिधि के रूप में विनय कुमार सहनी एवं सुनील यादव को नियुक्त किया। इसके अलावा कार्यकारणी समिति में 20 शिक्षकों का चयन किया गया। संगठन में उपाध्यक्ष के पद पर रोबिन पंडित, उपसचिव अब्दुल सलाम, दसरथ पासवान, संयुक्त सचिव महेश पासवान, उपकोषाध्यक्ष सुधाशु रंजन एवं कार्यालय सचिव जग्रनाथ मंडल बनाए गए। साथ ही मीना कुमारी सहित छह महिला शिक्षिकाओं को महिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनित किए गए। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।