विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयंती पर याद किए गए पूर्व मंत्री युगेश्वर झा

By Edited By:
Published: Wed, 24 Jun 2015 10:05 PM (IST)

मधुबनी। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. युगेश्वर झा की जयंती स्थानीय काग्रेस कार्यालय म

News Article Hero Image

मधुबनी। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. युगेश्वर झा की जयंती स्थानीय काग्रेस कार्यालय में बुधवार को मनाई गई। इसमें कांग्रेस के अलावा अन्य दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए काग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता भावना झा ने कहा कि पूर्व मंत्री प्रो. युगेश्वर झा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव आवाज बुलंद करते रहे। उनके सपनों को साकार करने व अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए निरंतर मुहिम जारी रखूंगी। काग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाबर झा ने कहा कि युगेश्वर बाबू अपने द्वारा किए गए कार्यों व कर्म एवं क्षमता के बल पर राजनीति के शिखर पर निरंतर चमकते रहे तथा समाज के अंदर जो काम किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भाकपा के राज्य परिषद सदस्य कृपानंद आजाद ने कहा कि युगेश्वर बाबू की ईमान्दारी व निष्ठा तथा उनके कार्यों की चर्चा आज भी की जाती है। युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा मुन्ना ने कहा कि युगेश्वर बाबू बेनीपट्टी के विकास व मिथिलाचल के सम्मान तथा अपने जीवन में बड़ी उर्जा के साथ संघर्ष करते हुए सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का काम किया है। लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बचनू मंडल ने कहा कि युगेश्वर बाबू के कार्यो की सराहना आज भी की जाती है। समारोह को कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्णकांत झा गुड्डू, जिला मीडिया प्रभारी सुभाष झा नन्कू, राजद के प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, जिला परिषद शिवशकर यादव, भाकपा के विद्यापति झा, नलिनीरंजन झा उर्फ रूपन, अवधेश कुमार सिंह, बैद्यनाथ झा, रवीन्द्र नाथ झा, सुनील कुमार झा, प्रो. भवानंद झा, भवनारायण झा, आरएन झा, मुसाफिर सिंह, कामेश्वर यादव, विजय कुमार चौधरी, प्रो. ब्रह्म कुमार झा, कन्हैया चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार झा, मनोज मिश्र, मंटू झा, चंदन सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।