Move to Jagran APP

पैक्स अध्यक्ष पद पर 12 ने किया नामांकन

मधुबनी। फुलपरास प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव के लिए नामांकन के प्रथम दिन रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक मधुबनी के अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव समेत विभिन्न पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर 12 एवं सदस्य पदों पर 11 प्रत्याशी ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 11:55 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 06:12 AM (IST)
पैक्स अध्यक्ष पद पर 12 ने किया नामांकन
पैक्स अध्यक्ष पद पर 12 ने किया नामांकन

मधुबनी। फुलपरास प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव के लिए नामांकन के प्रथम दिन रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक मधुबनी के अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव समेत विभिन्न पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर 12 एवं सदस्य पदों पर 11 प्रत्याशी ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।फुलपरास पंचयात पैक्स अध्यक्ष पद के लिए लगातार दो बार के विजेता निवर्तमान अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने नामांकन का पर्चा उपनिर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जयप्रकाश को समर्पित किया।।इसी तरह प्रखंड के धनौजा पंचयात से पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष सतीश प्रसाद यादव और रविंद्र यादव ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया तो सुगापट्टी पंचयात पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार ने नामांकन दाखिल किया। सिसबार पंचयात पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष हर्षनारायन ठाकुर और सबूरी झा ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। कालापट्टी पंचयात पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष पप्पू कुमार चाढ़ और दिलीप साहू ने नामांकन दाखिल किया।इसी तरह सिसबाबरही पंचयात पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष सूर्यनारायण यादव के अलावा हरिशंकर यादव और देवनारायण यादव ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया तो रामनगर पंचयात पैक्स अध्यक्ष पद पर सुमरित यादव ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया।सदस्य पद पर धनौजा से एक,सिसबार से छ:, सिसबाबरही से तीन तथा रामनगर से एक प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक प्रसाद ने तीन दिनों तक चलने वाले पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्यों के नामांकन के लिए तीन टेबल बनाया गया है।जिसपर प्रखंड उपनिर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जयप्रकाश,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामप्रवेश प्रसाद और प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी निशिकांत नामजदगी का पर्चा ले रहे थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.