नवाह यज्ञ को ले माहौल भक्तिमय
बाबूबरही (मधुबनी), संस : अंधराठाढ़ी प्रखंड के डेढूआ गाव अवस्थित ब्रह्मस्थान में शुक्रवार से नवाह यज्
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 07:49 PM (IST)
बाबूबरही (मधुबनी), संस : अंधराठाढ़ी प्रखंड के डेढूआ गाव अवस्थित ब्रह्मस्थान में शुक्रवार से नवाह यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञारंभ से पूर्व गाव की 101 महिलाओं एवं बालाओं ने आकर्षक कलश यात्रा निकाली। जो तकरीबन 21 किमी का परिभ्रमण की। गाव से निकल बरहा, टिकुलिया, विशुनिया चौक, बथुआहा, मुरहदी कालेज होते हुए पिपराघाट के कमला बलान एवं सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट पर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यहा कलश में जल बोझ माठ, शतघारा, देबहार, गोनौली होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच कलश प्रतिष्ठापित की। यज्ञ आरंभ से गाव का माहैाल आध्यात्मिक हो गया है। इधर मुरहदी गाव में शुक्रवार से अष्टयाम यज्ञ का शुभारम्भ हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें