विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में बंदरों से बचने के लिए नदी में कूदे बच्चे, 11 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:54 AM (IST)

बेनीपट्टी के सरिसब गांव में बंदरों के डर से बछराजा नदी में कूदने से 11 वर्षीय किशोर गौतम कुमार की ...और पढ़ें

बच्चे की मौत से बिलखती मां। फोटो जागरण

बच्चे की मौत से बिलखती मां। फोटो जागरण

HighLights

  1. बंदरों से बचने के दौरान 11 वर्षीय किशोर नदी में डूबा।

  2. मधुबनी के बेनीपट्टी में बछराजा नदी में हुई घटना।

  3. गौतम कुमार (11) की डूबने से हुई दुखद मौत।

संवाद सहयोगी, बेनीपट्टी (मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के सरिसब गांव में मंगलवार सुबह बंदरों के हमले से बचने के दौरान नदी में कूदने से 11 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान नगर पंचायत बेनीपट्टी के वार्ड-21 सरिसब गांव निवासी मंटू कामत के पुत्र गौतम कुमार (11) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह बच्चों का समूह गांव से होकर गुजरने वाली बछराजा नदी में नहा रहा था। इसी दौरान नदी किनारे बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों को देख बच्चे डर से इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरातफरी में गौतम ने नदी में छलांग लगा दी। गहराई का अंदाजा नहीं होने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया

शोर सुन परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपट्टी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गौतम चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता मंटू कामत दिल्ली में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में बेटे ने कुदाल मारकर पिता को मौत के घाट उतारा, नशे के लिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद