Move to Jagran APP

नशे के हालत में दो शराबी गिरफ्तार

मधेपुरा। बिहारीगंज पुलिस ने गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थलों से दो शराबी को गिरफ्तार कर जेल भे

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:20 PM (IST)
नशे के हालत में दो शराबी गिरफ्तार
नशे के हालत में दो शराबी गिरफ्तार

मधेपुरा। बिहारीगंज पुलिस ने गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थलों से दो शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने देते हुए बताया कि पुअनि अनिल सिंह पुलिस बलों के साथ शेखपुरा में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक शराब के नशे में मुख्य सड़क पर हंगामा कर रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। मुंह से शराब जैसी बदबू आने पर ब्रेथ ऐनेलाइजर से जांच किया तो नशे में रहने की पुष्टि हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विनोद ऋषिदेव वार्ड आठ शेखपुरा का रहने वाला बताया। वहीं ग्शती से लौटने के दौरान सुभाष चौक बिहारीगंज में पुलिस वाहन देखकर एक व्यक्ति को भागते देखकर पुलिस ने एक युवक को आशंका के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुरारी गुप्ता वार्ड 16 बिहारीगंज का निवासी बताया। जो शराब के नशे में धुत था। दोनों शराबी का चिकित्सीय जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद मधेपुरा जेल भेज दिया गया।  

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.