170 बच्चों को लगाए गए खसरा-रूबेला के टीके
मधेपुरा। ग्वालपाड़ा प्रखंड की सुखासन पंचायत वार्ड चार के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 113 में 170 बच्
मधेपुरा। ग्वालपाड़ा प्रखंड की सुखासन पंचायत वार्ड चार के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 113 में 170 बच्चों को खसरा और रूबेला के टीके लगाए गए।
यह जानकारी एएनएम बबीता कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र पर 170 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। खसरा-रूबेला की बीमारी से बचाने के लिए यह अभियान 18 मार्च तक चलेगा। वहीं डब्ल्यूएचओ के ब्लॉक मॉनिटर आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के पिरनगर, बिषबारी, खोखसी, झलारी, सरौनी, शाहपुर, रेशना, ग्वालपाड़ा, झिटकिआ पंचायत में टीकाकरण अभियान पूरा कर लिया गया। शेष पंचायतों में 18 मार्च तक टीकाकरण अभियान को पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने जानकारी दी कि प्रखंड के 38 हजार 717 बच्चों में से 35 हजार 337 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। मौके पर सेविका ओनम देवी, सहायिका रंजन देवी, ईएम राजेंद्र कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे।