भक्ति कार्यक्रम से कायम होता है सद्भाव
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज के हरैली गांव स्थित सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर परिसर में गुरुवार की र
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज के हरैली गांव स्थित सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर परिसर में गुरुवार की रात रामनवमी के मौके पर मैया जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुए। भक्ति गीत, संगीत और झांकियां की प्रस्तुति पर श्रद्धालु रात भर गोता लगाते रहे। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुखिया लाल कुमार यादव ने कहा कि भक्ति कार्यक्रम से समाज में सद्भाव का वातावरण कायम होता है। लोगों को समाज में मिलजुल कर रहना चाहिए। यह आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यज्ञ 13 अप्रैल से शुरू है। यज्ञ का समापन 18 अप्रैल की रात मैया जागरण कार्यक्रम से हुआ। होगा। इस मौके पर अलग अलग दिनों में भिन्न भिन्न भक्तिमय कार्यक्रम हुए। इससे पहले मंगलवार को यज्ञ में नेपाल की महिला मंडली ने धूम मचाया। यज्ञ को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई। अलग - अलग महिला पुरूष द्वार बनाएं गए। यज्ञ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इस बात का ख्याल रखा गया। रहने सोने, खाने, पीने के इंतजाम किए गए थे। यज्ञ को लेकर निगरानी समिति के सदस्य सक्रिय दिखे। यहां पर हर साल रामनवमी पर यज्ञ होता है। यहां के बजरंगबली मंदिर मनोकामना पूर्ण मान्यताओं को प्रदर्शित करता है। प्रत्येक मंगलवार को मंदिर श्रद्धालुओं से पटा रहता है। मंदिर की भव्यता क्षेत्र में प्रसिद्ध है। यहां पर दूर दूर के लोग पूजा करने पहुंचते हैं। गुरुवार की रात्रि में टाटा झारखंड से आए कलाकारों द्वारा मैया जागरण की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुखिया लाल कुमार यादव, उपाध्यक्ष सरपंच प्रतिनिधि नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश आनंद, बिरेंद्र साह, महासचिव नरेश यादव, सदस्य पंकज कुमार, गुड्डू कुमार, सोनू कुमार, दिलीप दीप, सुदीन कुमार, गौरव सिंह, सौरव सिंह, व्यवसाय संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।