Move to Jagran APP

जय श्रीराम के गूंजते रहे नारे, भगवामय हुआ शहर

मधेपुरा। रामनवमी को लेकर शहर में विभिन्न संगठनों एवं राम भक्तों द्वारा जुलूस निकाला गया। श्

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 01:52 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 01:52 AM (IST)
जय श्रीराम के गूंजते रहे नारे, भगवामय हुआ शहर
जय श्रीराम के गूंजते रहे नारे, भगवामय हुआ शहर

मधेपुरा। रामनवमी को लेकर शहर में विभिन्न संगठनों एवं राम भक्तों द्वारा जुलूस निकाला गया। शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंजता रहा। इस दौरान आकर्षक झांकी भी निकाली गई। वहीं पूरे शहर में भगवा झंडा लगाया गया था। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के द्वारा रामनवमी शोभा समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई थी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मौके युवा युवाओं ने बाइक जुलूस यात्रा निकाली। जुलूस मुख्य सड़कों से होते हुए चैती दुर्गा चौक, बड़ी दुर्गा मंदिर, कर्पुरी चौक, स्टेशन चौक, मस्जिद चौक, पुरानी बाजार से होते हुए कॉलेज चौक तक गया। इस दौरान बाइक सवार केसरिया ध्वज फहराते हुए जय श्री राम का जयकारा लगा रहे थे।

loksabha election banner

चौक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। सभी चौक-चौराहा एंव संवेदनशील जगहों पर पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल के अलावा लाठीधारी पुलिस की तैनाती की गई थी। ताकि कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। सदर अनुमंडलाधिकारी वृदांलाल के साथ साथ कई दंडाधिकारी शहर में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा ले रहे थे। रामनवमी जुलूस को लेकर जिले के गम्हरिया, शंकरपुर, श्रीनगर थाना के थानाध्यक्ष के अलावा भर्राही ओपी, परमानंद ओपी के प्रभारी सहित सशस्त्र बल को मुख्यालय बुलाकर जगह-जगह ड्यूटी में तैनात किया गया था। सदर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम अपने अन्य सहयोगी पदाधिकारी के साथ जगह-जगह प्रतिनियुक्त किए गए पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को घूम धूमकर जायजा ले रहे थे। पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका था।

प्रशासन ने उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीभी लगाया गया था। प्रत्येक चौक चौराहों पर जुलूस की वीडियोग्राफी करवाई जा रही थी। रामभक्तों द्वारा निकाला गया जुलूस शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद प्रशासन ने चैन की सांस ली। जुलूस में शामिल लड़कों द्वारा कहीं उपद्रव न फैला दें, इसके लिए जगह-जगह अश्रु गैस वाले को भी तैनात किया गया था।

नयानगर में हर्षोल्लस पूर्वक मनाया गया रामनवमी संवादसूत्र, नयानगर (मधेपुरा) : हिंदू धर्मावलंबियों का प्रमुख पर्व रामनवमी उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय सहित नयानगर, खाड़ा, बुधामा, शहजादपुर सहित अन्य पंचायतों में भी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मौके पर जहाँ लोगों ने अपने घरों में विधि विधान से पूजा पाठ कर ध्वजारोहण किया गया। वहीं पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई। नयानगर, खाड़ा, सुखसिनी एवं बुधामा पंचायतों में मंदिरों को भी मौके पर आकर्षक ढंगों से सजाया संवारा गया था। रामनवमी के अवसर पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। पर्व को लेकर प्रशासन भी सजग है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.