जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर खड़ा किया सवाल
मधेपुरा। क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था के खिलाफ अब जनप्रतिनिधि प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों
मधेपुरा। क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था के खिलाफ अब जनप्रतिनिधि प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। जदयू के नेता प्रदीप यादव ने प्रखंड प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी की वजह से बनी हुई है। वहीं विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। राजद अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट में भी लूट खसोट मची हुई है। लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में मिलने वाली सुविधा के नाम पर सिर्फ कागजी खाना पूर्ति हो रही है। वहीं जाप नेता पिटू यादव ने कहा कि राज्य सरकार व प्रशासन कोरोना जैसी महामारी में लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है।