बंद रहे बैंक, 50 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित
मधेपुरा। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक को
मधेपुरा। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक को छोड़ जिले के सभी राष्ट्रीय बैंक कर्मी व एलआइसी कर्मी हड़ताल पर रहे। साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
बैंक व एलआइसी के क कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से सभी शाखाओं में ताले लगे रहे। हड़ताल के कारण लगभग 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। हड़ताल को बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन, राजद, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक), वाम दलों सहित अन्य संगठनों ने समर्थन दिया था। अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों के हड़ताल पर रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल में शामिल बैंक कर्मियों की मुख्य मांगो में बैंक का निजीकरण बंद करने, डिफॉल्टर पर कार्रवाई करने, कॉरपोरेट एनपीए की वसूली करने, बैंक डिपॉजिट की ब्याज दर में बढ़ोतरी करने, बैंकों में आउटसोर्सिंग प्रथा को समाप्त करने, बैंकों में नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द शुरू करने, लिक्ड पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांग शामिल है। हड़ताल में शामिल एलआइसी कर्मियों की मुख्य मांगों में लंबित वेतन पुनरीक्षण को अविलंब लागू करने, नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन योजना को लागू करने सहित अन्य मांग शामिल था। हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करने वाले एलआइसी कर्मियों में संघ के अध्यक्ष विजय प्रकाश, सचिव अहमद जसीम, अजय नाथ झा, मुकुल प्रसाद श्रीवास्तव, राजीव कुमार, सागर सुमन, शुभम ओझा, कुमार अभिनव, अजय कुमार, मु.शमिमुद्दीन, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, अमर कुमार सहित अन्य शामिल थे। हड़ताल को समर्थन दे रहे बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन व राजद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कर्पूरी चौक से अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस निकाल मुख्य बाजार होते समाहरणालय पहुंच जमकर प्रदर्शन किया। एक्टू की मुख्य मांगों में 21 हजार रुपये मासिक मजदूरी और दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने, असंगठित मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने, सभी मजदूरों का निबंधन करने, नियमित काम की गारंटी देने, बीमार बंद उद्योग को चालू करने सहित अन्य मांग शामिल था। हड़ताल को समर्थन दे रहे राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के कार्यकर्ता ने भी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एक्टू के जिला संयोजक रामचंद्र दास, सीताराम रजक, शजदा खातून, शंभू शरण भारतीय, भरत भूषण सिंह, गजेंद्र राम, मनोज कुमार, माहिया देवी, प्रमिला देवी, दाय रान, सुमित्रा, अनिल शर्मा, रवींद्र राम, राजीव कुमार, सुभाष मल्लिक, बेचन मंडल, सावित्री देवी, राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव के अलावा इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।