उदाकिशुनगंज के प्रखंड राजद अध्यक्ष बने विष्णुदेव ऋषिदेव
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय के साक्षरता भवन परिसर में शनिवार को राजद कार्यकर्ताआ
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय के साक्षरता भवन परिसर में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से शेखपुर चमन गांव के विष्णुदेव ऋषिदेव को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। उदाकिशुनगंज प्रखंड के लिए पार्टी ने इस बार आरक्षित सीट घोषित किया। जिसके आधार पर अनुसूचित जाति के विष्णुदेव ऋषिदेव का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने लाया गया। उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी के सुपौल लोकसभा प्रभारी पूर्व जिप सदस्य कांतलाल शर्मा ने लाया। जिस पर पूर्व जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजद नेता मनोज यादव ने सहमति जताया। वहीं सर्वानुमति से विष्णुदेव ऋषिदेव को अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया। कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव को लेकर तालियां बजाकर एकजुटता प्रदर्शित की। मौके पर राजद नेता मनोज यादव ने कहा कि नए कमेटी संगठन मजबूत के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका संगठन सामाजिक न्याय के पुरौधा लालू प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। वहीं लालू यादव के विचारों को जनजन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के जनाधार को बढाने के लिए कार्यकर्ता मजबूती के साथ काम करें। मौके पर पूर्व कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मु.सुरज,सुबोध रजक, अशोक ठाकुर, सुनील यादव, विजय, जनक सिंह, ब्रह्मदेव ऋषिदेव, गजेंद्र राम, संजीव कुमार यादव, पंकज यादव मनीर जैन, अफाक, खलील, जय कुमार, धीरेंद्र यादव, प्रमोद, अब्दुल, गुलो, पूरण,मंडल, धोनी यादव, अशोक यादव, मो अली, मो सूरज, शाहीन निसार, मो नूर आलम, सोहेल अंसारी, शशि भूषण यादव, मुरारी यादव, ललन यादव, सुशील यादव, बबलू ठाकुर, जयकांत यादव, अरुण यादव, दीपनारायण यादव, भूपेंद्र यादव, महेंद्र यादव, कुशेशर यादव, अशोक यादव, लाल कुमार यादव, अशोक कुमार यादव आदि मौजूद थे।प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद अकबर के मौजूदगी में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ।