मंडल भाजपा अध्यक्ष बने डॉ. हरित कृष्ण
मधेपुरा। भाजपा मंडल का प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव गुरुवार को मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में च
मधेपुरा। भाजपा मंडल का प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव गुरुवार को मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में चुनाव पर्यवेक्षक चंद्रहास चौपाल के देख रेख में संपन्न हुआ। चुनाव में डॉ हरितकृष्ण यादव दूसरी बार प्रखंड मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रखंड मंडल अध्यक्ष पद के लिए डॉ हरितकृष्ण यादव, अरबिद यादव और राहुल कुमार ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के बाद सभी ने सर्वसम्मति से डॉ हरितकृष्ण यादव को माला पहनाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष चुन लिया। मौके पर सरपंच हीरा कामती, अजय यादव, लालबहादुर यादव, गुलाबचंद्र मंडल, बिनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार, चंद्रशेखर आजाद, योगेंद्र सादा, नबीन कुमार, उदयानंद यादव, शिवनंदन यादव, चंद्रकिशोर यादव, संजय कुमार, उपेंद्र ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
------------------------