सुरेन्द्र बने जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष
मधेपुरा। जिला सहकारिता प्रकोष्ठ जदयू जिलाध्यक्ष राणा रामकृष्ण ने जोतैली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह रामपुर डेहरु निवासी सुरेन्द्र कुमार मेहता को सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
मधेपुरा। जिला सहकारिता प्रकोष्ठ जदयू जिलाध्यक्ष राणा रामकृष्ण ने जोतैली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह रामपुर डेहरु निवासी सुरेन्द्र कुमार मेहता को सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर पूर्व मंत्री सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव, जदयू जिला अध्यक्ष विजेंद्र नारायण यादव, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार मेहता सहित कई नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि युवा सुरेन्द्र संगठन को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं क्षेत्र के कई अन्य नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने भी सुरेन्द्र के जिला उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। प्रसन्नता व्यक्त करने वाले लोगों में जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मु. आजाद, उदाकिशुनगंज जदयू अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता, पुरैनी जदयू अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि उदय कुमार ¨सह(बबलू ¨सह), मिथिलेश, मंजोरा पैक्स अध्यक्ष अरशद अंसारी, नरदह पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार, रामेश्वर मेहता, जसवीर मंसूरी, बाबूलाल मेहता, महेंद्र राम, मनोहर मेहता सहित कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं।