विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लक्ष्मीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

By JagranEdited By:
Published: Sat, 06 Jul 2019 01:24 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:25 AM (IST)

मधेपुरा। श्रीनगर थाना के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत में गुरुवार की रात्रि बदमाशों ने ससुराल से घर

लक्ष्मीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
लक्ष्मीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा। श्रीनगर थाना के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत में गुरुवार की रात्रि बदमाशों ने ससुराल से घर लौट रहे युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद बाइक छीन कर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गोपीपुर वितरनी नहर से बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार पंचायत के ललकुरिया मुसहरी चौक से पश्चिम पुल के समीप रात के करीब नौ बजे बदमाशों ने कुमारखंड पंचायत के वार्ड संख्या आठ पश्चिम टोला निवासी जागेश्वर यादव के पुत्र ब्रिजेश कुमार उर्फ छोटी (28) को ससुराल से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसका ग्लैमर बाइक छीनकर मंगरवारा गांव की ओर भाग गया। इस बीच लक्षमीपुर की ओर से जा रहे राहगीरों ने रोड पर शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का भीड़ लग गई। इस बीच लोगों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष रविश रंजन को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की सरगर्मी को देखकर बदमाशों ने मंगरवारा पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित रहटा टोला से गुजरने वाली गोपीपुर उपवितरनी नहर में बाइक छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह नहर पर घूमने वालों ने लावारिश हालत में फेंके बाइक की सूचना थानाध्यक्ष को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने नहर में फेंके बाइक को नहर से निकालकर कब्जे में ले लिया। सत्यापन के दौरान बाइक मृतक ब्रिजेश कुमार की निकली। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

तीन दिन पहले ही दिल्ली से आया था ब्रिजेश

छिनतई की घटना के दौरान गोली के शिकार हुए ब्रिजेश कुमार उर्फ छोटी तीन दिन पूर्व मंगलवार की शाम दिल्ली से अपने घर कुमारखंड आया था। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे भरगामा (अररिया) थाना के तिनकोनमा निवासी साला बिपिन कुमार और पोठिया निवासी भाई ग्रिजेश कुमार के चचेरे साला नीतीश कुमार को पहुंचाने ससुराल गया था। ससुराल के बाद पोठिया गांव से कुमारखंड लौटते समय लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के लल्कुरिया स्थित मुसहरी चौक से पश्चिम पुल के समीप आते ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनके छाती के बाएं भाग में गोली मार दी। उसके बाद ग्लैमर बाइक छीनकर फरार हो गया।

--------------------------------------------------

ब्रिजेश का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

श्रीनगर थाना के ललकुरिया गांव के मुसहरी चौक के समीप बाइक छीनतई को लेकर गोली मारकर हत्या के बाद कुमारखंड निवासी युवक ब्रिजेश कुमार का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान मां मंजू देवी पिता जागेश्वर यादव दो बच्चे की मां (पत्नी) रंजू देवी समेत सास बुधनी देवी, तिनकोनमा निवासी ससुर जयनारायण यादव, भाई के ससुर पोठिया निवासी सदानंद यादव, भाई ग्रिजेश कुमार, साला बिपिन कुमार, चचेरा साला नीतीश कुमार, चाचा सूर्यनारायण यादव, ब्रहमदेव यादव एवं परिवार के लोग सदमें में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।