Move to Jagran APP

स्टेट डेस्क: अलग-अलग घटनाओं में दो महिला सहित तीन की हत्या

मधेपुरा। जिले में गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। आलमनगर

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 07:41 PM (IST)
स्टेट डेस्क: अलग-अलग घटनाओं में दो महिला सहित तीन की हत्या

मधेपुरा। जिले में गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। आलमनगर में जहां धारदार हथियार से गला रेत एक महिला की हत्याकर शव को सरसों खेत में फेंक दिया गया। वहीं एक वृद्ध को सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं उदाकिशुनगंज में पांच सौ रुपये के लिए महिला की पीटकर हत्या कर दी गई।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार आलमनगर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र के बसनवाड़ा पंचायत स्थित श्रीपुर वासा के समीप 25 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को ओकील सिंह के सरसों के खेत में फेंक दिया। महिला की शिनाख्त सिदुला देवी पति राजीव चौधरी के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतका के पति राजीव चौधरी ने बताया कि वे लोग बेलदौर थाना क्षेत्र के रुकमनिया के निवासी हैं। उनकी पत्नी सिदुला देवी बंधन बैंक में समूह चलाती थी। जिसके कार्य को लेकर गुरुवार को वह घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई।

वहीं दूसरी घटना आलमनगर थाना क्षेत्र के ही रतवारा स्थित खापुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में हुई। यहां सोए अवस्था में एक 60 वर्षीय शत्रुघ्न पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह जब परिजन उन्हें जगाने गए तो पता चला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रतवारा ओपी अध्यक्ष रणवीर राउत पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर छानबीन की। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

तीसरी घटना उदाकिशुनगंज के सदर पंचायत भवन के समीप थाना के पीछे हुई। जहां गुरुवार की देर सायं रिकू देवी (28) की उसके देवर विजय कुमार साह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वह भुटो साह का पुत्र है। बताया जाता है कि देवर विजय की जेब से उसकी भाभी रिंकू देवी ने पांच सौ रुपये निकाल लिए थे। आवेश में आकर उसने रिंकू देवी की पीटकर हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर परिजन का कहना है कि रिंकू देवी ने खुद जहर खाकर खुदकशी की है। घटना के बाद मामले को दबाने का प्रयास स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। बताया गया कि महिला का मायका सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के कटैया गांव में था। पुलिस ने सूचना मिलते ही रात में ही शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार की सुबह देवर विजय को हिरासत में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष जेके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.