विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोसी पुल के कनेक्टिविटी का काम पूरा, जल्द विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट; भागलपुर का सफर होगा आसान

Published: Sun, 27 Sep 2026 03:56 PM (IST)

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने फुलौत-बिहपुर के बीच कोसी नदी पर बन रहे NH-106 पुल का निरीक्षण किया, जहां कनेक्टिविटी का काम पूरा हो चुका है।

कोसी नदी पर बन रहे एनएच-106 के महत्वपूर्ण पुल का सांसद ने किया निरीक्षण। (जागरण)

कोसी नदी पर बन रहे एनएच-106 के महत्वपूर्ण पुल का सांसद ने किया निरीक्षण। (जागरण)

HighLights

  1. सांसद दिनेश यादव ने कोसी पुल निर्माण का निरीक्षण किया।

  2. पुल की कनेक्टिविटी का कार्य अब पूरा हो चुका है।

  3. रिपोर्ट शीघ्र विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया।

संवाद सूत्र, चौसा (मधेपुरा)। फुलौत-बिहपुर के बीच कोसी नदी पर बन रहे एनएच-106 के महत्वपूर्ण पुल का निरीक्षण शनिवार को सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया।

उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। सांसद के आगमन के बाद संबंधित अधिकारियों ने उन्हें पुल निर्माण की प्रगति और स्थिति के बारे में जानकारी दी।

सांसद ने अधिकारियों से पुल की कनेक्टिविटी और अन्य कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि पुल की कनेक्टिविटी का कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यक रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर विभाग को समर्पित करें। सांसद ने यह भी कहा कि विभागीय स्तर पर रिपोर्ट भेजने में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

फुलौत-बिहपुर के बीच कोसी नदी पर बन रहा यह पुल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कोसी नदी के कारण लंबे समय से दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन में कठिनाई रही है।

पुल के निर्माण से फुलौत, चौसा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भागलपुर की ओर आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस पुल के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सांसद ने अधिकारियों को दिए निर्देश

निर्माण कार्य में तेजी आने से लोगों में इसके जल्द उपयोग की उम्मीद भी बढ़ी है। सांसद ने अधिकारियों से बातचीत के दौरान पुल से संबंधित प्रक्रियाओं को शीघ्र आगे बढ़ाने पर जोर दिया और विभागीय रिपोर्ट जल्द समर्पित करने का निर्देश दिया, ताकि आगे की कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा सके।

पुल निर्माण स्थल के निरीक्षण के बाद सांसद दिनेश चंद्र यादव चौसा प्रखंड के लौआलगान पहुंचे। वहां जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुखिया मुर्शीद आलम की माता के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया था।

सांसद ने शोकसभा में भाग लिया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। शोकसभा में स्थानीय लोग और पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बक्सर में 30 KM दूर डीएम से मिलने पैदल निकले 150 से अधिक बच्चे, हॉस्टल की बदहाली पर बवाल