Move to Jagran APP

सरकार के संरक्षण से बदमाशों का मनोबल ऊंचा : राजद

मधेपुरा। सूबे में लगातार हत्याएं हो रही है। खासकर राजद के सदस्यों को मारा जा रहा है। ब

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 12:18 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:09 AM (IST)
सरकार के संरक्षण से बदमाशों का मनोबल ऊंचा : राजद

मधेपुरा। सूबे में लगातार हत्याएं हो रही है। खासकर राजद के सदस्यों को मारा जा रहा है। बदमाशों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। मधेपुरा में दस घंटे के अंदर दो हत्या हुई। जो पुलिस प्रशासन के सक्रियता की पोल खोल रही है। लौआलगान में मुन्ना यादव की बदमाशों ने हत्या कर दी। वह राजद का सक्रिय सदस्य था। उक्त बातें राजद के प्रदेश महासचिव ई.प्रभाष कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि राजद जल्द ही आंदोलन करेगी। सरकार के संरक्षण से बदमाशों का मनोबल उंचा है। बीते वर्षों में मधेपुरा जिला के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों लोगों की हत्या हुई है। लेकिन प्रशासन केवल खानापूर्ति कर अपना पल्ला झाड़ रही है। खासकर आलमनगर और उदाकिशुनगंज के इलाके में एक वर्ष के अंदर कई महत्वपूर्ण लोगों पर बम और गोली से हमला हुआ। उसमें कई लोगों की जान गई। घटना होती है प्रशासन सिर्फ कार्रवाई का भरोसा देता है। लेकिन कुछ दिनों के बाद उसे या तो दबा दिया जाता है। या फिर सत्ता संरक्षित होने के कारण खुली छूट दे दी जाती है। स्थिति इतनी भयावह है कि अब तो थानेदार बिना पैसे के एफआइआर तक नहीं लिखते हैं। ऐसे में सवाल है कि पीड़ित व्यक्ति जाए तो जाए कहां। अगर कोई सामाजिक कार्यकर्ता या फिर कोई पत्रकार प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे ही किसी न किसी बहाने परेशान किया जाता है। आखिर क्या कारण है कि बीते वर्षों में जितनी भी घटनाएं हुई किसी को भी अभी तक प्रशासन जेल नहीं भेज पाई। राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी अब केवल खानापूर्ति करने तक ही अपनी भूमिका समझती है जो बेहद अफसोसजनक है। इलाके के मंत्री केवल चिट्ठी लिखकर ही अपनी वाहवाही बटोरने में लगे रहते हैं। बीते दिनों मधेपुरा के मुख्य बाजार में खुलेआम अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और उसे भी जांच के बहाने दबा दिया गया। मधेपुरा जिला के सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को इसे गम्भीरता से लेना चाहिए और बढ़ते हुए आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए आवाज उठानी चाहिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.