हैंडबॉल बालिका वर्ग की टीम नवादा रवाना
मधेपुरा। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन (नवादा) द्वारा 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित
मधेपुरा। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन (नवादा) द्वारा 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में मधेपुरा हैंडबॉल बालिका वर्ग के 24 सदस्यीय टीम रवाना किया गया। जिला कबड्डी संघ सचिव सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि अंडर 14 बालिका में स्वाति कुमारी (कप्तान) मनीषा कुमारी, प्रीति कुमारी, काजल कुमारी, रिकी कुमारी, श्वेता कुमारी , स्मृति कुमारी, महारानी कुमारी, प्रशिक्षक दीपक प्रकाश रंजन, अंडर 17 बालिका वर्ग में पूजा कुमारी (कप्तान) सबिता कुमारी, पुजा कुमारी, रानी कुमारी, प्रीती कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, मुन्नी कुमारी, जूही कुमारी, मनीषा कुमारी, अर्चना कुमारी, प्रशिक्षक उपेंद्र भास्कर, सहायक शिक्षक उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिकनोटवा घैलाढ़ के शामिल है। वहीं अंडर बालिका 19 में साक्षी कुमारी (कप्तान), नीतू कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मौसम कुमारी, निशा कुमारी, रेनू कुमारी, गुड्डी कुमारी, बबीता कुमारी, सविता कुमारी, प्रशिक्षक सुभाष चंद्र, प्रधानाध्यापक पारलेश्वर झा उच्च विद्यालय गोठ बरदाहा के शामिल हैं। टीम रवाना के समय मधेपुरा जिला हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष राजनंदन यादव, रमन कुमार, जिला हैंडबॉल संघ के सचिव दीपक प्रकाश रंजन, रमण कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, संयुक्त सचिव विकास कुमार अकेला, अखिलेश कुमार, कामेश्वर उत्क्रमित विद्यालय परमानपुर के प्रधानाध्यापक विमल कुमार, दुर्गा उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक अंगद कुमार, हैंडबॉल के सीनियर खिलाड़ी, सुमन कुमार और तमाम ग्रामीण बंधु, मध्य विद्यालय परिवार उपस्थित थे।