मारपीट का मामला दर्ज
मधेपुरा। ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह ने गांव के ही राघवेंद्र
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:22 PM (IST)
मधेपुरा। ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह ने गांव के ही राघवेंद्र सिंह,ज्वाला सिंह सहित चार व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने व सोने की चेन और नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज करवाया है। चन्द्रशेखर सिंह ने आरोप लगाया है कि मामूली बात पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग चंद्रशेखर सिंह पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें