स्मार्ट क्लास से शिक्षा क्षेत्र में आएगी क्रांति
मधेपुरा। आधुनिकता के इस युग में छात्रों का डिजिटल इंडिया से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। स्माट
मधेपुरा। आधुनिकता के इस युग में छात्रों का डिजिटल इंडिया से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। स्मार्ट क्लास के शुरू होने से छात्र हाईटेक युग में आसानी से प्रवेश कर पाएंगे। स्मार्ट क्लास का शुरू होने से छात्रों की पढ़ाई के प्रति रवैया बदलेगा। उक्त बातें सदर एसडीओ वृंदालाल ने राजकीयकृत टीपी कॉलेजिएट उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास के शुभारंभ के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा स्मार्ट क्लास का शुरू किया जाना शिक्षा को और सु²ढ़ बनाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं टीपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी यादव ने बदलते समय के अनुसार बदलती जा रही कंप्यूटर की शिक्षा प्रणाली पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी कंप्यूटर से जुड़ पाएंगे। इससे शिक्षा क्षेत्र में क्रांति आएगी। जो राष्ट्र को और सशक्त बनाने का काम करेगी। वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने भी स्मार्ट क्लास के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश कुमार भूषण ने की। मौके पर नोडल शिक्षक साजन कुमार, सुभाष चंद्र यादव, पौरूष कुमार, रूबी कुमारी, संजय कुमार सुमन, अरुण कुमार, दीपक कुमार, संजीव कुमार राय, उमेश राम, संजीव कुमार, श्वेता कुमार, प्रज्ञा ज्योति, माया कुमारी, विकास कुमार, रवींद्र भारती, त्रिवेणी कुमार सहित अन्य मौजूद थे।