24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को ले किया गया ध्वजारोहण
मधेपुरा। 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलो कला (चामगढ़) 11 फरवरी
मधेपुरा। 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलो कला (चामगढ़) 11 फरवरी से होगा। यज्ञ को लेकर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्य शुक्रवार को संपन्न हुआ। यज्ञ के भूमि पूजन का कार्य सहरसा से आए जोनल प्रतिनिधि डॉ अरुण कुमार जायसवाल एवं ललन कुमार ¨सह के द्वारा संपन्न कराया गया।वहीं भूमि पूजन का कार्य दयानंद यादव एवं शांति देवी के द्वारा किया गया। ध्वजारोहन के मौके पर मुख्य रूप से बेलो पंचायत के मुखिया स्वदेश कुमार, यज्ञ समिति के अध्यक्ष अमित आनंद, विष्णु देव ठाकुर,अर¨वद कुमार, अयोध्या शरण यादव,रामानंद यादव, बुधदेव शर्मा,अमित कुमार भारती, विधन ऋषिदेव,अनिल कुमार, रूपक कुमार,कैलाश यादव,संजीव कुमार,नीरज कुमार, रामेश्वर यादव, रघुनंदन यादव सहित कई मौजूद थे। इस कार्यक्रम के दौरान चेतन कुमार,वीरेंद्र कुमार यादव, इंद्रनारायण स्वर्णकार, किरण वाला, अनीता गुप्ता, डॉ.सुरेश यादव,जय शंकर, शंकर यादव, संजय ¨सह, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष राकेश रोशन,युवा जिला सचिव आरजेडी एवं समस्त बेलो चामगढ़ के ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद थे।