आग लगने से दो घर जलकर राख
मधेपुरा: सदर प्रखंड के साहुगढ़ पंचायत दो के पथराहा गांव में बुधवार की रात अचानक आग लगने
मधेपुरा: सदर प्रखंड के साहुगढ़ पंचायत दो के पथराहा गांव में बुधवार की रात अचानक आग लगने से बिनोद यादव के फूस के दो घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान और आवश्यक कागजात जल गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाया जा सका। जानकारी हो कि गो¨वदपुर पथराहा वार्ड दो निवासी किसान बिनोद यादव रात में खाना खाकर सो गए। अचानक 11 बजे के करीब घर में आग लग गई। घर में आग लगा देख ग्रामीणों ने हल्ला किया। हल्ला सुन बिनोद यादव अपने परिवार के साथ घर से बाहर निकला। आग की चपेट में आने से फूस का बना दोनों घर पूरी तरह जल गया। घर जलने के साथ-साथ घर में रखा अनाज, धान, गेंहू, मकई, मूंग के अलावा अलमीरा व उसमें रखा कपड़ा, जमीन का दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित सारा सामान जल गया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार आग को बुझाया गया।
पीड़ित गृहस्वामी ने घटना को लेकर सदर थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। घटना की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया अर¨वद यादव मौके पर पहुंच पीड़ित किसान को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।