भूमि विवाद में लूटपाट करने के बाद लगाई आग
मधेपुरा। थानाक्षेत्र के मोहनपुर पंचायत स्थित पतनी वार्ड संख्या 10 में भूदान की जमीन को लेकर हुए
मधेपुरा। थानाक्षेत्र के मोहनपुर पंचायत स्थित पतनी वार्ड संख्या 10 में भूदान की जमीन को लेकर हुए विवाद में जगदीश मुखिया ने गांव के लोगों पर लूटपाट कर पुआल की ढेर में आग लगाने का आरोप लगाया है। इसमें एक पशु की जलने से मौत हो गई है। पीड़ित राजू मुखिया ने बताया कि पड़ोसी बीजो मेहता से भूदान की भूमि को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। बुधवार की रात बीजो मेहता कुछ लोगों के साथ आकर लूटपाट करते हुए मचान तोड़कर फेंक दिया। घटना के दौरान घर पर पुरूष नहीं रहने की वजह से महिलाएं भयभीत होकर घर से भाग गई। दहशत फैलाने के लिए घर के समीप रखा पुआल में आग लगा दिया। इस घटना की सूचना पर पुलिस बल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं बीजो मेहता का कहना है किसी के बहकावे में आकर हमलोगों को फंसाने के उद्देश्य से पुआल में स्वयं आग लगाकर साजिश रची गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।