प्रत्येक पंचायत में किया जा रहा है पार्टी का विस्तार : हम
मधेपुरा। ¨हदुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक कुंजोड़ी में आयोजित की गई। बैठक में कुंजोड़ी पं
मधेपुरा। ¨हदुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक कुंजोड़ी में आयोजित की गई। बैठक में कुंजोड़ी पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। बैठक के दौरान हम के जिला कला संस्कृति अध्यक्ष चंदन भारती ने कहा कि पार्टी के संगठन का विस्तार प्रत्येक पंचायत में किया जा रहा है। ताकि आगामी चुनाव में पार्टी अहम भूमिका निभा सके। वहीं हम के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के विचारधाराओं से लोगों को अवगत कराएं। इससे आगामी लोकसभा चुनाव में अपने गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो। बैठक के दौरान कुंजोडी़ पंचायत के पंचायत अध्यक्ष पद पर टबल किशोर साह, उपाध्यक्ष पद पर सुभाष शाह एवं सचिव सुबोध यादव को चुना गया। इस दौरान भवेश कुमार शर्मा, विनय कुमार शर्मा, विनोद कुमार राम, राजीव मंडल, अंकेश कुमार, रोहित शर्मा, रिकेश कुमार राम, करण कुमार, लोरी शर्मा, रोहित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।