कुलपति ने किया पीएस कॉलेज का निरीक्षण
मधेपुरा: राजभवन के निर्देश के आलोक में बीएनएमयू के कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने बुधवार
मधेपुरा: राजभवन के निर्देश के आलोक में बीएनएमयू के कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने बुधवार को पार्वती साइंस कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के वर्ग कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, बीएड विभाग सहित अन्य विभागों का बारी-बारी से मुआयना भी किया। साथ ही कॉलेज के प्राचार्य को कई अहम निर्देश भी दिए। कुलपति ने कहा कि कॉलेज में छात्र उपस्थिति बढ़ाने के कड़े कदम उठाएं। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सिन्हा ने बताया कि कॉलेज में 10 क्लास रूम और 19 वासरूम है। एक व्यवस्थित पुस्तकालय है। इसमें 20 हजार आठ सौ 50 पुस्तकें हैं। यहां विभिन्न विषयों की आठ प्रयोगशालाएं हैं। एक खेल मैदान भी है। वाइफाई में एक हजार तीन सौ 45 यूजर्स पंजीकृत हैं। यहां की स्थिति का कुलपति ने बारीकी से अवलोकन किया।