सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएच-91 पर बाइक के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 06:12 PM (IST)
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएच-91 पर बाइक के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मीरगंज जदिया एसएच-91 पर शुक्रवार को करीब चार बजे मीरगंज की ओर से आ रहे बाइक चालक ने अपने घर के समक्ष खड़ी ललिता देवी(58) को ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में जख्मी महिला की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस दल ने बाइक एवं बाइक चालक को कब्जे में ले लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें