Madhepura News: चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, जहरीला खाना खाने से 18 लोग हुए थे बीमार
गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी खार में विश्वकर्मा पूजा के दिन आयोजित भंडारे का भोजन करने से 55 वर्षीय व्यक्ति बद्री शर्मा की मौत हो गई जबकि 18 लोग बीमार हैं। बीमार का इलाज चल रहा है। भंडारा का आयोजन वार्ड सदस्य सरिता देवी के यहां था।
मधेपुरा, जेएनएन। गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी खार में विश्वकर्मा पूजा के दिन आयोजित भंडारे का भोजन करने से 55 वर्षीय व्यक्ति बद्री शर्मा की मौत हो गई, जबकि 18 लोग बीमार हैं। बीमार का इलाज चल रहा है। भंडारा का आयोजन वार्ड सदस्य सरिता देवी के यहां था। मृतक बद्री शर्मा कीर्तन मंडली का मैठ था। बद्री अपने साथ 10 वर्षीय पुत्र गौतम को भी साथ ले गया था। सभी लोग एक साथ बैठकर खाना खाया।
भोजन के बाद दही परोसा गया। दही खाने वाले सभी लोग बीमार हो गए। मृतक बद्री की पत्नी चंद्रिका देवी के चीत्कार से पूरा महौल गमगीन है। चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। मृतक बद्री अपने पीछे पत्नी चंद्रिका देवी, दो पुत्र गुड्डू कुमार और गौतम कुमार, पुत्री काजल कुमारी, गुड़िया कुमारी को छोड़कर चले गए। इसमें पुत्र गौतम का हालात नाजुक बना हुआ है।
पंचायत समिति ने दिया मदद का आश्वासन
पंचायत समिति सदस्य पांडव कुमार ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया और आर्थिक मदद दी। पत्नी व बच्चों के विलाप से माहौल गमगीन विषाक्त भोजन से बद्री शर्मा की मौत की खबर सुनते ही लोगों के जेहन में एक ही बात कौंध गई। भगवान अब इस परिवार को कौन देखेगा। कारण बेहद गरीब बद्री शर्मा कीर्तन भजन गाकर और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
भजन गाकर चलता था परिवार
चार बच्चे और पति-पत्नी मिलाकर छह लोगों के परिवार का भरण-पोषण किसी प्रकार चलता था। विश्वकर्मा पूजा के दिन गांव के ही वार्ड सदस्य सरिता देवी के पति बिलट शर्मा ने बद्री शर्मा को न्योता देकर भजन करने अपने घर बुलाया था। भगवान के कीर्तन उपरांत गृह स्वामी वार्ड सदस्य द्वारा सभी लोगों को भोजन कराया।
भोजन विषाक्त के कारण बद्री शर्मा की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की सिसकियां व छोटे-छोटे बच्चों के विलाप ने पूरा गांव के माहौल को गमगमीन कर दिया है। गांव के लोगों ने बताया बद्री शर्मा बेहद मृद भाषी और लोगों को उपकार करने और किसी के भी बुलाने पर तुरंत उनके घर पहुंचकर कीर्तन भजन कर आते थे।