वैज्ञानिक विधि से लगाएं रबी, बढ़ेगी पैदावार
मधेपुरा। प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सुमन
मधेपुरा। प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सुमन देवी और जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने किया।
प्रमुख सुमन देवी ने कहा कि उन्नत खेती के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करें। मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर पी शर्मा ने गेंहू की वैज्ञानिक खेती, जीरो टिलेज मशीन से गेंहू बुआई, सूर्यमुखी की खेती, रब्बी मक्का की खेती, तोरी एवं सरसों की उन्नत खेती, आलू की वैज्ञानिक खेती, जैविक खेती एवं जैव उर्वरक के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दिया। वहीं प्रशिक्षक शंभु शरण भारतीय ने मशरूम की खेती सहित किसानों को सब्जी ,फल ,फूल फसलों की वैज्ञानिक खेती करने के तरीके और जानकारी दी। मौके पर सीओ मनोरंजन प्रसाद, कृषि समन्वयक यशवंत कुमार, राजनंदन यादव, अशोक यादव, बद्री यादव, दीपनारायण कामत, उपेंद्र मंडल, तरुनदेव राम, किसान सलाहकार बिपिन कुमार, नंदकिशोर कुमार, लीलानंद कुमार, चंदन कुमार, सुमन कुमार, जयप्रकाश कुमार, विजय कुमार सहित किसान मौजूद थे।