विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधेपुरा में मिड-डे मील के बाद बच्चों से धुलवाई थाली! Video सामने आते ही शिक्षा विभाग सख्त, एचएम से स्पष्टीकरण

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:51 AM (IST)

Madhepura Mid Day Meal BEO Action: मधेपुरा के उदाकिशुनगंज प्रखंड स्थित एक स्कूल में बच्चों से मध्याह्न भोजन की थालियां ...और पढ़ें

मधेपुरा के एनपीएस चबियारी सिनबाड़ा में मध्याह्न भोजन के बाद बर्तन धोते बच्चों।

मधेपुरा के एनपीएस चबियारी सिनबाड़ा में मध्याह्न भोजन के बाद बर्तन धोते बच्चों।

HighLights

  1. मधेपुरा स्कूल में बच्चों से थाली धुलवाने का वीडियो हुआ प्रसारित।

  2. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक अरुण पासवान से मांगा स्पष्टीकरण।

  3. विभागीय नियमों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू।

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। Madhepura Mid Day Meal BEO Action: मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खारा पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय (NPS) चबियारी सिनबाड़ा में विभागीय नियमों को दरकिनार कर स्कूली बच्चों से मध्याह्न भोजन की थालियां धुलवाने का मामला सामने आया है।

इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए कड़ा संज्ञान लिया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सागर कुमार चौधरी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण पासवान से त्वरित स्पष्टीकरण तलब करते हुए विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विभागीय निर्देशों के अनुसार मध्याह्न भोजन के उपरांत बर्तन व थालियां साफ करने की पूरी जिम्मेदारी विद्यालय में कार्यरत रसोइयों की है, लेकिन नियमों को ठेंगा दिखाकर यह काम छोटे-छोटे बच्चों से कराया जा रहा था।

BEO की सख्त चेतावनी: रसोइया का काम बच्चों से क्यों कराया गया

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने जारी कारण बताओ नोटिस में प्रधानाध्यापक से स्पष्ट शब्दों में पूछा है कि आखिर बच्चों से थाली धुलवाने की नौबत क्यों आई? वायरल वीडियो में बच्चे स्पष्ट तौर पर नल के पास बर्तन धोते दिख रहे हैं।

  • मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खारा पंचायत के एनपीएस चबियारी सिनबाड़ा का मामला; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

  • मध्याह्न भोजन (MDM) खाने के बाद स्कूली बच्चों से थाली धुलवाने का आरोप; ग्रामीणों का दावा—रोजाना कराया जाता है यह काम

  • प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सागर कुमार चौधरी ने प्रधानाध्यापक अरुण पासवान से तुरंत स्पष्टीकरण मांग विभागीय कार्रवाई की दी चेतावनी

  • प्रधानाध्यापक पर पहले से भी विभागीय नियमों की अनदेखी के आरोप; BEO ने कहा—रसोइया की जिम्मेदारी बच्चों पर डालना गंभीर लापरवाही

बीईओ ने कहा कि आपके द्वारा मनमाने तरीके से नियमों की अनदेखी कर स्कूल का संचालन किया जा रहा है। जांच में यदि प्रधानाध्यापक का जवाब असंतोषप्रद पाया गया, तो उनके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि उक्त प्रधानाध्यापक पूर्व में भी 8 मई को विद्यालय संचालन में गड़बड़ियों को लेकर स्पष्टीकरण झेल चुके हैं, जिसका जवाब उन्होंने अब तक विभाग को समर्पित नहीं किया था।

ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, प्रधानाध्यापक ने दी अपनी सफाई

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में अक्सर नौनिहालों से बर्तन धुलवाया जाता है और शिकायत के बावजूद प्रबंधन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। दूसरी ओर, आरोपों को खारिज करते हुए प्रधानाध्यापक अरुण पासवान ने कहा कि बच्चों से जबरन बर्तन नहीं धुलवाए गए। खाना खाने के बाद एक बच्चा खुद ही थाली धोने चला गया था, जिसे तुरंत मना भी किया गया था।

यह भी पढ़ें- 19 साल से भवन का इंतजार, मधेपुरा में टीन शेड के नीचे 200 बच्चों की पढ़ाई, चंदे से बना स्कूल; विभाग बेखबर

स्कूल में बच्चों से बर्तन धुलवाने की जानकारी मिलने के बाद प्रधानाध्यापक से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग के नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा। संतोषप्रद जवाब न मिलने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-

— सागर कुमार चौधरी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज।