विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधेपुरा में प्रेम विवाह से नाराज माता-पिता बने हैवान, बेटी की गर्दन पर पैर रखकर हत्या की कोशिश

Published: Sun, 14 Jun 2026 12:43 PM (GMT+05:30)

प्रेम विवाह से नाराज माता-पिता ने अपनी बेटी को बेरहमी से पीटा और उसकी गर्दन पर पैर रखकर जान लेने की कोशिश की।

बेटी के गर्दन पर घुटना रखकर दबाते पिता। फोटो- सोशल मीडिया

बेटी के गर्दन पर घुटना रखकर दबाते पिता। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. प्रेम विवाह से नाराज माता-पिता ने बेटी को पीटा।

  2. गर्दन पर पैर रखकर हत्या का प्रयास, वीडियो वायरल।

  3. पीड़िता ने माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया।

संवाद सूत्र, शंकरपुर (मधेपुरा)। प्रेम विवाह से आहत माता-पिता ने बेटी को बेरहमी से पीटा फिर गर्दन पर पैर रखकर हत्या की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसकी पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

इधर, पीड़ता ने शंकरपुर थाना में माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। घटना शंकरपुर थाना क्षेत्र की गिद्दा पंचायत के हसनपुरा गांव की है।

हसनपुरा गांव अनिल राजभर की बेटी पूजा कुमारी (19) मैट्रिक परीक्षा से कुछ दिन प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।
इस विवाह से दोनों परिवार एवं ग्रामीण नाराज थे। नाराजगी के कारण सामाजिक स्तर पर पंचायत बुलाई गई थी।

madhepura Viral Video

(मां से जान बचाने की गुहार लगाती बेटी)

पंचायत में प्रेमी जोड़े को अलग करने का निर्णय लिया गया एवं लड़का पक्ष पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। यह राशि लड़की के माता-पिता को दी गई। जिसके बाद युवती माता-पिता के साथ रहने लगी। माता-पिता ने लड़की को ननिहाल भेज दिया।

इस बीच वह प्रेमी से बातचीत के बाद फिर से ससुराल चली गई। आठ जून को उसकी मां ससुराल पहुंची और उसे समझा-बुझाकर वापस घर ले आई। घर पहुंचते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती की मां उसे बाल पकड़कर जमीन पर पटकती दिख रही है और पिता उसके गर्दन पर पैर रखकर दबाते नजर आ रहे हैं। मां दुलारी देवी का स्पष्ट कहना है कि बेटी ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह कर लिया है। ससुराल वालों के बहकावे में आकर अपने ही माता-पिता पर केस कर रही है।

शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पाटल‍िपुत्रा स्‍टेशन पर बवाल मामले में 6 गिरफ्तार, 500 अज्ञात पर एफआईआर, IG को भी लगा पत्‍थर

यह भी पढ़ें- SKMCH में इंसानियत शर्मसार, 200 रुपये लेकर इलाज कराने आए मरीज से वसूली, खाने तक के पैसे नहीं छोड़ा