विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधेपुरा में थाने से सौ मीटर दूर धू-धू कर जली कार से निकली विदेशी शराब; लूटने दौड़े ग्रामीण, झारखंड नंबर की है गाड़ी

Published: Sun, 20 Sep 2026 03:32 PM (IST)

Madhepura Chausa Car Fire Liquor Smuggling: मधेपुरा के चौसा में फुलौत थाना के पास एक झारखंड नंबर की कार में ...और पढ़ें

Madhepura Chausa Car Fire Liquor Smuggling: मधेपुरा के फुलौत में धू-धू कर जली कार से निकली विदेशी शराब; लूटने दौड़े ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा, 61 लीटर शराब जब्त

Madhepura Chausa Car Fire Liquor Smuggling: मधेपुरा के फुलौत में धू-धू कर जली कार से निकली विदेशी शराब; लूटने दौड़े ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा, 61 लीटर शराब जब्त

HighLights

  1. चौसा में थाने के पास कार में लगी आग।

  2. जली कार से 61 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

  3. ग्रामीणों ने शराब लूटने का प्रयास किया, पुलिस ने रोका।

संवाद सूत्र, चौसा (मधेपुरा)। Madhepura Chausa Car Fire Liquor Smuggling: मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड क्षेत्र में शराब तस्करी का एक बेहद चौंकाने वाला और नाटकीय मामला सामने आया है। फुलौत बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर, फुलौत थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित पंचायत सरकार भवन के समीप शनिवार की देर रात झारखंड नंबर की एक कार अचानक आग के गोलों में तब्दील हो गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि वाहन (जेएच 10एएन 0507) पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

कार में आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। जब ग्रामीणों ने किसी तरह कार का पल्ला खोला तो उसमें सवार किसी व्यक्ति के बजाय विदेशी शराब की पेटियां और बोतलें रखी दिखाई दीं। इसके बाद अफरातफरी का फायदा उठाते हुए कुछ स्थानीय लोग कार से शराब की बोतलें लूटने के प्रयास में जुट गए।

पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा, दमकल ने आग पर पाया काबू

थाने के ठीक नजदीक घटना होने के कारण प्रभारी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शराब की बोतलें लूट रहे ग्रामीणों को खदेड़कर भगाया और घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर भीड़ को दूर किया। जिन लोगों ने शुरुआत में बोतलें निकाल ली थीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनसे भी शराब वापस बरामद कर ली।

Madhepura Car Fire Exposes Liquor Smuggling 61L Seized (1)

इसके उपरांत पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया, हालांकि तब तक कार का ढांचा पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुका था।

डिक्की से निकलीं 81 बोतलें, 61 लीटर शराब बरामद

आग बुझने के बाद पुलिस ने जब जली हुई कार की डिक्की और सीटों की सघन तलाशी ली, तो वहां भारी मात्रा में शराब का जखीरा सुरक्षित मिला। पुलिस के अनुसार वाहन से 750 एमएल की 81 बोतलें और अन्य बड़ी बोतलें बरामद की गईं। कुल मिलाकर करीब 61 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने जली हुई कार और बरामद शराब को विधिवत जब्त कर लिया है।

  • मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत थाना से महज 100 मीटर दूर पंचायत सरकार भवन के पास शनिवार रात धू-धू कर जली कार

  • कार में आग लगते ही शराब की बोतलें लूटने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़; मौके पर पहुंची पुलिस ने खदेड़कर स्थिति संभाली

  • दमकल ने पाया आग पर काबू, जली हुई कार की डिक्की से 750 एमएल की 81 बोतलों समेत 61 लीटर विदेशी शराब बरामद

  • झारखंड (धनबाद) नंबर के वाहन को पुलिस ने किया जब्त; डीटीओ के माध्यम से गाड़ी मालिक और तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस

ग्रामीणों का कहना है कि शराब की यह खेप फुलौत इलाके में ही खपाने के लिए लाई जा रही थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में चल रहे अवैध शराब के नेटवर्क पर भी सवाल उठाए हैं।

Madhepura Car Fire Exposes Liquor Smuggling 61L Seized (2)

धनबाद नंबर की है गाड़ी, मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

फुलौत के प्रभारी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि जब्त वाहन झारखंड के धनबाद जिले के निबंधन नंबर से संबंधित है। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के माध्यम से वाहन मालिक का नाम, पता और चेचिस नंबर की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

कार में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या किसी साजिश के तहत लगाई गई, इसकी भी वैज्ञानिक जांच हो रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि शराब की खेप झारखंड से किस रास्ते मधेपुरा सीमा में घुसी और स्थानीय स्तर पर किस धंधेबाज ने इसे मंगवाया था।

यह भी पढ़ें- शराब तस्करी का नया जुगाड़! एंबुलेंस में बेड के नीचे 230 लीटर बीयर, जमुई और लखीसराय के बीच के कनेक्शन का पर्दाफाश