विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब तस्करी का नया जुगाड़! एंबुलेंस में बेड के नीचे 230 लीटर बीयर, जमुई और लखीसराय के बीच के कनेक्शन का पर्दाफाश

Published: Sun, 20 Sep 2026 02:38 PM (IST)

Jamui Liquor Smuggling in Ambulance: उत्पाद विभाग ने जमुई में एक निजी एंबुलेंस से 230 लीटर बीयर की बड़ी खेप ...और पढ़ें

Jamui Liquor Smuggling in Ambulance: जमुई में एंबुलेंस से शराब तस्करी का भंडाफोड़; बेड के नीचे बॉक्स से 460 केन बीयर बरामद, लखीसराय के दो तस्कर गिरफ्तार

Jamui Liquor Smuggling in Ambulance: जमुई में एंबुलेंस से शराब तस्करी का भंडाफोड़; बेड के नीचे बॉक्स से 460 केन बीयर बरामद, लखीसराय के दो तस्कर गिरफ्तार

HighLights

  1. जमुई में एंबुलेंस से 230 लीटर बीयर बरामद की गई।

  2. मरीज के बेड के नीचे गुप्त तहखाने में शराब छिपाई थी।

  3. लखीसराय के दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

संवाद सहयोगी, जमुई। Jamui Liquor Smuggling in Ambulance: बिहार में शराबबंदी के बीच धंधेबाज तस्करी के लिए आए दिन नए-नए और हैरान करने वाले हथकंडे अपना रहे हैं। कभी सेना और पुलिस प्रशासन तो कभी प्रेस लिखी गाड़ियों के सहारे शराब ढोने के मामलों के बाद अब जमुई में जीवनरक्षक एंबुलेंस से तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की सुबह गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बानाडीह के समीप घेराबंदी कर एक निजी एंबुलेंस से 460 केन बीयर (करीब 230 लीटर) की बड़ी खेप बरामद की है। मौके से दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड सीमा से जमुई के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप लखीसराय की ओर भेजी जा रही है। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर (एसआई) अश्विनी कुमार और सशस्त्र बलों की टीम ने गिद्धौर इलाके में वाहनों की सघन जांच शुरू की।

Jamui 230 Liters Beer Seized from Ambulance in Liquor Smuggling (1)

पुलिस को देखते ही भागने लगी एंबुलेंस, खदेड़कर दबोचा

जांच अभियान के दौरान एक निजी एंबुलेंस को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन की गति तेज कर भागने लगा। संदेह होने पर उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा कर बानाडीह के पास एंबुलेंस को चारों तरफ से घेर लिया।

जब एंबुलेंस की तलाशी ली गई तो प्रथम दृष्टया वह सामान्य लगी, लेकिन गहन जांच के दौरान मरीज ले जाने वाले स्ट्रेचर/बेड के नीचे विशेष रूप से तहखाना (बॉक्स) बना हुआ मिला। जब उस बॉक्स को खोला गया तो अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। अंदर भारी मात्रा में बीयर के केन सजाकर रखे गए थे। गिनती करने पर कुल 460 केन यानी 230 लीटर बीयर बरामद की गई।

जसीडीह से पिपरिया जा रही थी खेप, लखीसराय के दो युवक गिरफ्तार

एंबुलेंस में सवार दोनों तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के चौरा राजपुर निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सौरभ कुमार और रामायणपुर निवासी बलराम शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है।

Jamui 230 Liters Beer Seized from Ambulance in Liquor Smuggling (2)

  • जमुई के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बानाडीह के पास उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार सुबह निजी एंबुलेंस को खदेड़कर पकड़ा

  • एंबुलेंस में मरीज के बेड के नीचे बने गुप्त बॉक्स से 460 केन (230 लीटर) विदेशी बीयर बरामद, वाहन जब्त

  • लखीसराय के दो शराब तस्कर गिरफ्तार; झारखंड के जसीडीह से लखीसराय के पिपरिया ले जाई जा रही थी खेप

  • उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने की पुष्टि; बोले- तस्करी के नए हथकंडों पर विभाग की पैनी नजर, प्राथमिकी दर्ज

प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब की यह खेप झारखंड के देवघर जिला स्थित जसीडीह के सत्संग मोड़ से लेकर चले थे और इसे लखीसराय के पिपरिया पहुंचाना था। उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इस एंबुलेंस का निबंधन किसके नाम पर है और इस गिरोह के तार झारखंड व लखीसराय में किन-किन बड़े शराब माफियाओं से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका ने घर बुलाकर रेता गला! आरी से किए टुकड़े, शव को तेजाब भरे ड्रम में डाला; बिहार व झारखंड में खौफनाक वारदात