धान की फसल में आग लगने से किसान को क्षति
मधेपुरा। ग्वालपाड़ा थानाक्षेत्र के खोकसी पंचायत के अमौना गांव में किसान रामविलास पंडित के खलिह
मधेपुरा। ग्वालपाड़ा थानाक्षेत्र के खोकसी पंचायत के अमौना गांव में किसान रामविलास पंडित के खलिहान में रखे धान की फसल में आग लगाने का मामला सामने आया है। फसल जलने से किसान को बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। इस बाबत किसान ने ग्वालपाड़ा थाना में लिखित शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार अमौना गांव के निवासी किसान रामविलास पंडित अपने दो बीघा खेत से धान की फसल कटवाकर तैयार करने के लिए रखा हुआ था। गुरुवार की रात असमाजिक तत्वों के द्वारा जमा किये गए धान के बोझा में आग लगा दिए जाने से धान फसल जल कर राख हो गई। किसान रामविलास पंडित के द्वारा ग्वालपाड़ा थाना में अज्ञात के विरूद्ध आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि किसान के द्वारा आवेदन दिया गया है। छानबीन की जा रही है।