पूर्व पंसस को मप्र पुलिस ने किया गिरफ्तार
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के बेहरी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति को मध्यप्रदेश पुलिस ने बुधवार को स्
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 07:39 PM (IST)
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के बेहरी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति को मध्यप्रदेश पुलिस ने बुधवार को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अुनसार, मध्य प्रदेश के खंडवा जिला अंतर्गत खंडवा जीआरपी थाना के स्थायी वारंटी ¨सहेश्वर थाना क्षेत्र के डंडारी निवासी भूपेन्द्र यादव उर्फ भूपेन्द्र ¨सह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेशी के बाद मध्य प्रदेश ले जाया गया। यह भी बताया गया कि उक्त व्यक्ति पर जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज है। वहीं गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष बीडी पंडित व सशस्त्र बल मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें