Move to Jagran APP

सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं लालू यादव : संदीप

मधेपुरा। लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन शुक्रवार को फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के प्रदेश संयोजक व युवा राजद के प्रदेश महासचिव संदीप यादव ने अपने आवास पर मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 12:08 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 12:08 AM (IST)
सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं लालू यादव : संदीप
सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं लालू यादव : संदीप

मधेपुरा। लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन शुक्रवार को फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के प्रदेश संयोजक व युवा राजद के प्रदेश महासचिव संदीप यादव ने अपने आवास पर मनाया।

loksabha election banner

उन्होंने केक काटकर बच्चों के बीच जन्मदिन मनाते हुए कहा कि गरीबों के मसीहा, सामाजिक न्याय के पुरोधा व जन-जन की आवाज लालू यादव सबके चेहते हैं। लालू प्रसाद यादव जैसे जननायक विरले ही इस धरती पर पैदा होते हैं। राजनीति में उनका अमूल्य योगदान है। वह कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। वह अभी अनेक तरह की बीमारियों से ग्रसित हो चुके हैं। उम्मीद करते हैं ईश्वर उनको स्वस्थ्य व लंबी आयु दें। ताकि गरीबों की आवाज को पुन: पटल तक लाने का काम करें। गरीबों को कराया गया भोजन

मधेपुरा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 74वां जन्मदिन जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर तक किया गया। जन्मदिन को राजद ने सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। उनके जन्मदिन पर जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में गरीबों के बीच भोज का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कई अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच भोजन बांटा। जिलाध्यक्ष जयकांत यादव द्वारा जिला राजद कार्यालय में लालू रसोई के तहत गरीब व जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। लालू रसोई में लगभग 300 लोगों ने भोजन किया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष द्वारा सदर अस्पताल मधेपुरा में मरीजों के बीच भोजन पैकेट का वितरण भी किया। मौके पर उन्होंने कहा कि लालू यादव गरीबों की आवाज रहे हैं। लालू प्रसाद ने हमेशा दलित, शोषित व पिछड़ों को समाज के मुख्यधारा में लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर ने संविधान में दलित व पिछड़ों के उत्थान के लिए कानून बनाया, लेकिन लालू यादव के बदौलत यह कानून आज धरातल पर उतर पाया। जिलाध्यक्ष ने लालू की लंबी उम्र व स्वस्थ होने की कामना भी की। मौके पर जिला प्रवक्ता डॉ. देवप्रकाश, अधिवक्ता प्रकोष्ठ सदानंद यादव, उपेंद्र मल्लिक जिला अध्यक्ष सफाई प्रकोष्ठ, डॉ. राजेश रतन मुन्ना, भारत भूषण नगर अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, मीडिया प्रभारी कमल दास, विकास अकेला, नवीन राम आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.