करवा चौथ पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित जी ने डिटेल में बताई एक-एक बात
सुहागिन महिलाएं 29 अक्टूबर, 2026 को पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ का निर्जला ...और पढ़ें
-1793100926077_m.webp)
करवा चौथ पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित जी ने डिटेल में बताई एक-एक बात
HighLights
29 अक्टूबर को पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ।
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक।
चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथों जल ग्रहण।
संवाद सूत्र, सिंहेश्वर (मधेपुरा)। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से सुहागिन महिलाएं गुरुवार, 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह है। वे निर्जला व्रत रखकर करवा माता की पूजा-अर्चना करेंगी और व्रत कथा सुनेंगी।
रात में चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी।
करवा चौथ की तिथि को लेकर 28, 29 और 30 अक्टूबर के बीच असमंजस की स्थिति पर बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति सदस्य अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा ने बताया कि वर्ष 2026 में यह पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 1:06 बजे शुरू होकर रात 10:09 बजे तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक निर्धारित है।
चंद्रोदय का अनुमान रात 8:17 से 8:56 बजे के बीच है। चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाएं विधि-विधान से पूजा कर व्रत खोलेंगी।
पति के प्रति समर्पण का प्रतीक है करवा चौथ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। महिलाएं सुबह से चंद्रोदय तक अन्न और जल ग्रहण नहीं करतीं। शाम को करवा माता की पूजा और व्रत कथा श्रवण के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है।
