Move to Jagran APP

गरीबों व शोषितों के आवाज थे जननायक कर्पूरी ठाकुर : जयकांत

मधेपुरा। जिला मुख्यालय स्थित गोशाला कृष्ण मंदिर के प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयं

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:03 PM (IST)
गरीबों व शोषितों के आवाज थे जननायक कर्पूरी ठाकुर : जयकांत
गरीबों व शोषितों के आवाज थे जननायक कर्पूरी ठाकुर : जयकांत

मधेपुरा। जिला मुख्यालय स्थित गोशाला कृष्ण मंदिर के प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजद महागठबंधन द्वारा किसान जागरण के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने की।

loksabha election banner

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीबों, वंचितों, शोषितों व कमजोर वर्गो के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि जननायक का मनाना था कि जब तक ऐसे वर्गो का, सामाजिक राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास नहीं होगा तब तक समाज व देश का विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ऐसे लोगों के लिए नहीं, उद्योगपतियों के विकास के लिए लड़ाई लड़ रही है। यही कारण है कि किसान विरोधी कानून लाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि जिसे महागठबंधन के कार्यकर्ता बरर्दाशत नहीं करेंगे। किसानों के समर्थन में महागठबंधन 30 जनवरी को पूरे बिहार में पंचायत, प्रखंड व जिला मुख्यालय में मानव श्रृखंला का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से मानव श्रृखंला को सफल बनाने का आह्वान भी किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सिंहेश्वर राजद विधायक चंन्द्रहास चौपाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की समाज में किए कार्यो का भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम को पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, बिजेन्द्र यादव, देवकिशोर यादव, परमेश्वरी यादव, जयप्रकाश यादव, प्रो. जवाहर पासवान, रामचंन्द्र राय, मनोरंजन निषाद, राजेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। मौके पर गणेश मानव, विनीत आर्यण, प्रगति भटट, सदानन्द यादव, रामकृष्ण यादव, अरविद यादव, नजरउद्यीन नुरी, कारीमुरसीलील, संन्त कुमार, भारत भूषण, सुरेश यादव अभिनंदन यादव, गोपाल यादव, दिनेश सादा, सफीक आलम, लुकमान आलम, अशोक यादव, प्रकाश पिन्टू , नंद लाल यादव, बबलू यादव, मुन्ना, रीतेश, संजीव, उमेश यादव, पंकज यादव, अरूण कुमार, दीपक साह, बलराम साह, बिट्टू कुमार सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.